A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझारखंड

अवैध कारोबार पर नकेल

बसंतराय पुलिस ने की कारवाई

हनवारा में अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त

झारखंड, गोड्डा।

जिले के बसंतराय थाना क्षेत्र से बालू लदा ट्रैक्टर क्षेत्र हनवारा थाना क्षेत्र मै आ रहा था । इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर अनवर थाना प्रभारी राजन कुमार राम दलबल के साथ गए और ट्रैक्टर को जब्त कर हनवारा थाना लाया गया। जानकारी के अनुसार, अंजाना गॉंव के समीप हनवारा थाना क्षेत्र में अवैध खनन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त कर हनवारा थाना लाया गया। थाना प्रभारी राजन कुमार राम ने खनन पदाधिकारी को सुचना देते हुए आगे की कार्रवाई करने की बात बतायी है। जानकारी के अनुसार, इधर कई दिनों से हनवारा थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम एवं स्वयं थाना प्रभारी के द्वारा भी बालू कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए अवैध बालू लोडेड ट्रैक्टर की जब्ती की जा रही है। जिसमें एक दैहया गांव के पास से एक ट्रैक्टर की जब्ती होने के बाद बालू माफियाओं में हड़कम्प मचा हुआ है। इधर, थाना प्रभारी राजन कुमार राम ने कहा कि किसी भी कीमत पर अवैध चीजों को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा।

IMG 20250604 WA0004
पुलिस द्वारा जब्त ट्रैक्टर

पकड़ाये हुए ट्रैक्टर पर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!