A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

लोयाबाद क्षेत्रीय चिकित्सालय में डॉक्टर की सुविधाओं नहीं रहने से मरीज हो रहे परेशान

लोयाबाद क्षेत्रीय चिकित्सालय में डॉक्टर की सुविधाओं नहीं रहने से मरीज हो रहे परेशानIMG 20250604 WA0182 1 नहीं हो रहा है मरीजों का इलाज़ ।

 

अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने धनबाद उपयुक्त को पत्र लिखते हुए कहा कि बीसीसीएल सिजुआ का लोयाबाद क्षेत्रीय चिकित्सालय में  डाक्टरों की सुविधाएं नहीं होने से मरीजों को काफी परेशानी हो रही है मरीजों का नहीं हो पा रहा है इलाज़ मजदूर अस्पताल में चिकित्सकीय सुविधाओं के लिए घंटो अस्पताल में बैठे रहते हैं। वर्षो से डाक्टर बढाने की मांग की जा रही है जैसे कि डेंटल और आंख के डॉक्टर की मांग की जा रही है।लेकिन इसपर मुख्यालय का ध्यान नही है।मरीजों के आंख और दांत के इलाज के लिए 20 से 25 किलोमीटर दूर सीएचडी जाना पड़ता है ।जबकि यहां डेंटल और आंख के सारे इंस्टूमेंट मौजूद है लेकिन फिर भी मरीज इलाज़ से वंचित है, एक्सरे मशीन और टेक्नीशियन के बाद भी यहां मजदूरो का एक्सरे नही होती है कि मरीज बाहर बाजार से एक्सरे कराकर काम चला रहे है कि करीब 20 लाख का मशीन अस्पताल में मौजूद है,टेक्निशयन को महीने में हजारों रुपये सैलेरी भुगतान कर रही है फिर एक्सरे नही होना दुर्भाग्यपुर्ण है।

कि अस्पताल के सुविधाओं में लगातार कमी हो रही है।चिकित्सको को यहां से हटाया जा रहा है।बाकी आंख और हड्डी एवं दांत के डॉक्टर नही रहने से विभाग बंद पड़ा है

इलाज के लिए मजदूर भटकते रहते है।कोलियरी क्षेत्र के आसपास में आंख और हड्डी रोग के डॉक्टर का होना अनिवार्य है। अस्पताल की बिजली व्यवस्था भी खराब है।बिजली जाते ही अस्पताल अंधेरे में तब्दील हो जाता है।जनरेटर वर्षो से नही है, चिकित्सक अक्सर अंधेरे में मरीजों का उपचार करते है ओर अस्पताल का पैथोलॉजी मशीन छह माह से खराब है।इससे क्लोस्ट्रोल यूरिक एसिड,सीरम क्रेटीन, हीमोग्लोबिन आदि की जांच बंद है। इसलिए आपसे अनुरोध है कि आप अपने स्तर से लोयाबाद क्षेत्रीय चिकित्सालय में डॉक्टर की सुविधा ओर अस्पताल में हरेक चीज की सुविधा उपलब्ध करने की कृपा करेंगे ताकि मजदूर मरीजो का इलाज हो सके ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!