A2Z सभी खबर सभी जिले की

वरीय पुलिस अधीक्षक गया एवं जिला पदाधिकारी गया द्वारा संयुक्त रूप से अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं अन्य पुलिस /प्रशासनिक अधिकारियो के साथ विष्णुपद मंदिर तथा फलगु नदी के घाटों का निरिक्षण किया गया l

आज दिनांक 04.06.2025 को, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया एवं जिला पदाधिकारी, गया द्वारा संयुक्त रूप से अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं अन्य पुलिस/प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विष्णुपद मंदिर तथा फल्गु नदी के घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान, निर्जला एकादशी पर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। जिसमें घाटों की स्वच्छता सुनिश्चित करने, कम गहराई वाला अतिरिक्त कुंड बनाने और ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में अतिरिक्त लाइट लगाने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, विष्णुपद थाना क्षेत्र के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार कर प्रदर्शित करने, चांद चौरा में वाहनों की पार्किंग सुनिश्चित करने, मंदिर के पास वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने और दिन-रात पुलिस बल तैनात करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!