A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

जनपद मीरजापुर थाना मड़िहान  चोरी की मोटर साइकिल के साथ पकड़े गये चोर तीन मोटर साइकिल बरामद

जनपद मीरजापुर थाना मड़िहान  चोरी की मोटर साइकिल के साथ पकड़े गये चोर तीन मोटर साइकिल  बरामद FB IMG 1749618058129

 

मीरजापुर। थाना मड़िहान पर विगत सात जून को वादी संतोष कुमार पुत्र रामसिंगार निवासी भरहिया थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि वादी अपनी बहन के घर ग्राम गोपलपुर में अपनी मोटर साइकिल से शादी में आया था। अज्ञात चोर द्वारा मोटर साइकिल चोरी कर ली गयी तथा 08 जून को वादी विजय कुमार पुत्र स्व० फूलचन्द्र निवासी अर्जुनपुर दाढ़ीराम थाना मड़िहान द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि अपने साले की शादी में ग्राम कलवारी माफी मोटर साइकिल से आया था। अज्ञात चोर द्वारा मोटर साइकिल चोरी कर ली गयी। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मड़िहान पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा द्वारा उक्त वाहन चोरी की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं वाहनों की बरामदगी कराये जाने हेतु थाना प्रभारी मड़िहान को निर्देश दिए गये। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मड़िहान पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में पतारसी सुरागरसी, इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलन एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए उपनिरीक्षक श्यामबदन यादव व अरूण कुमार पाठक मय पुलिस द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना मड़िहान क्षेत्र से शातिर वाहन चोर शिवमनी प्रजापति पुत्र कन्हैयालाल व अजय कुमार मौर्या पुत्र अमरदेव सिंह निवासीगण गोपलपुर थाना मड़िहान को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी की 02 मोटरसाइकिल सहित कुल 03 मोटर साइकिले बरामद की गयी। थाना मड़िहान पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!