A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडटेक्नोलॉजीधनबादबोकारोमनोरंजनमौसममौसम और स्वास्थ्यराजनीति और प्रशासनरामगढ़लाइफस्टाइलसबसे हाल की खबरेंसमाचारसरायकेलास्थानीय समाचार

भाभी से मारपीट कर देसी कट्टा से दी धमकी, हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। उसकी तलाशी में एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा बंशीधर नगर रमना थाना क्षेत्र के बिवाटीकर गांव निवासी कृष्णा राम को पुलिस ने देसी कट्टा और 8 एमएम के दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सत्येंद्र नारायण सिंह ने पत्रकारों को दी।

Screenshot 20250620 185246

उन्होंने बताया कि गुरुवार की शाम करीब 5 बजे रमना थाना प्रभारी आकाश कुमार की सूचना मिली कि कृष्णा राम अपनी भाभी ममता देवी (पति सुरेंद्र राम) के साथ मारपीट और गाली-गलौज कर रहा है और देसी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दे रहा है। सूचना मिलते ही सशस्त्र बल के साथ थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।

IMG 20250521 WA0035 2

पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। उसकी तलाशी में एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। हथियार की माप 12 अंगुल लंबी, जिसमें बैरल, बॉडी और बट की लंबाई चार-चार अंगुल है। कारतूस के पेंदे पर 8 MM KF अंकित था।

Screenshot 20250620 185246

छापेमारी दल में थाना प्रभारी आकाश कुमार, सअनि मनोज कुमार मंडल, हवलदार राधेश्याम मांझी, आरक्षी राजकुमार राय, राहुल कुमार, सिकंदर पासवान और चंद्रमणि राम शामिल थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!