A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरदेश

BREAKING NEWS | सहारनपुर के वार्ड-31 में राशन डीलर की मनमानी, गरीबों का राशन डकारने का आरोप – पत्रकार को दी धमकी, पार्षद भी हैरान

स्थानीय राशन डीलर सुरेंद्र कुमार वर्मा पर उपभोक्ताओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि वह यूनिट के मानकों के खिलाफ राशन का वितरण कर रहा है, और खुलेआम गरीबों के हक को छीन रहा है।

🟥 BREAKING NEWS | सहारनपुर के वार्ड-31 में राशन डीलर की मनमानी, गरीबों का राशन डकारने का आरोप – पत्रकार को दी धमकी, पार्षद भी हैरान

सहारनपुर।
सहारनपुर के मानकमऊ वार्ड संख्या 31 में स्थित बिजली घर के सामने, अमर शहीद स्कूल के बराबर में गरीबों का राशन बांटने के नाम पर खुला खेल चल रहा है। स्थानीय राशन डीलर सुरेंद्र कुमार वर्मा पर उपभोक्ताओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि वह यूनिट के मानकों के खिलाफ राशन का वितरण कर रहा है, और खुलेआम गरीबों के हक को छीन रहा है।

स्थानीय पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल पर राशन डीलर बिफर पड़ा और गुस्से में कहा, “तुम ढोल पीटने वाले लोग हो, तुम्हें किसने बुलाया?” यह बयान उसकी जवाबदेही से भागने की मानसिकता को दर्शाता है। जब दैनिक स्मार्ट विजन समाचार के संवाददाता ने राशन उपभोक्ताओं से बात की, तो सभी ने एक सुर में कहा कि –

“हमें न तो समय पर राशन मिलता है, न यूनिट के हिसाब से। एक यूनिट की कटौती कर दी जाती है और कहा जाता है कि लेना है तो लो, नहीं तो चले जाओ।”

पीड़ित महिलाओं ने बताया कि वे अपने छोटे बच्चों को लेकर घंटों लाइन में लगती हैं, लेकिन इस भीषण गर्मी में न तो पानी की व्यवस्था है, न छांव की। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गरीबों के लिए हर संभव सुविधा देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, मगर ऐसे भ्रष्ट डीलर सरकार की योजनाओं को बदनाम कर रहे हैं।

जब स्थानीय पार्षद मोहम्मद समीर अंसारी से इस बारे में संपर्क किया गया तो उन्होंने तत्काल राशन डीलर सुरेंद्र वर्मा से बात की, लेकिन डीलर संतोषजनक जवाब देने में पूरी तरह असफल रहा।

📌 मांग की जा रही है कि खाद्य एवं रसद विभाग तत्काल मामले की जांच कराए, दोषी डीलर पर कड़ी कार्रवाई हो और पत्रकारों को धमकाने की प्रवृत्ति पर भी अंकुश लगाया जाए।

📢 जनता का साफ कहना है –

“सरकार की योजनाओं को पलीता लगाने वालों को बख्शा न जाए!”


🖊️ रिपोर्टर: एलिक सिंह
📺 संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
📜 उत्तर प्रदेश महामंत्री – भारतीय पत्रकार अधिकार परिषद
📞 संपर्क: 8217554083

#RationScam #SaharanpurNews #UPGovernment #जनता_का_हक #RationDealerExposed #VandeBharatLive

Back to top button
error: Content is protected !!