A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्रसबसे हाल की खबरें

ग्वालियर और बेंगलूरू के लिए नागपुर से नई ट्रेन

वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर-: रेलवे प्रशासन ने मध्यप्रदेश और दक्षिण भारत के मध्य रेल सुविधा को बढ़ाने के लिए ग्वालियर एसएमवीटी बेंगलूरू एक्सप्रेस का शुभारंभ किया है। इस नई ट्रेन का लाभ नागपुर रेलवे स्टेशन से चलने वाले यात्रीगणों को भी मिलेगा। गुरूवार 26 जून को इस नई ट्रेन का उद्घाटन किया गया। नियमित रूप से यह ट्रेन 29 जून से बेंगलूरू और 04 जुलाई से ग्वालियर से चलेगी। ट्रेन क्रमांक 11085 बेंगलूरू ग्वालियर एक्सप्रेस प्रति रविवार दोपहर 3:50 बजे छूटेगी। मंगलवार सुबह यह ट्रेन ग्वालियर पहुंचेगी। नागपुर स्टेशन पर यह ट्रेन सोमवार दोपहर 3:50 बजे पहुंचकर 3:55 बजे रवाना होगी। नागपुर स्टेशन पर यह ट्रेन पांच मिनट के लिए रूकेगी। इसी तरह ट्रेन क्रमांक 11086 ग्वालियर-बेंगलूरू एक्सप्रेस प्रति शुक्रवार को बेंगलूरू से दोपहर 03:00बजे छूटेगी और रविवार सुबह अपने अंतिम स्टेशन पर पहुंचेगी। इस बीच यह ट्रेन शनिवार भोर मे सुबह 05:50बजे नागपुर पहुंचकर पांच मिनट रूकने के बाद आगे के लिए रवाना होगी। इस नई ट्रेन की शुरुआत होने से नागपुर के रेल यात्रियों को आईटी हब बेंगलूरू तक सीधी सुविधा प्राप्त होगी। यह ट्रेन मध्यप्रदेश के ग्वालियर से शूरू होकर शिवपुरी, गुना, अशोकनगर , बीना, विदिशा, भोपाल, बैतूल, नागपुर, सेवाग्राम, चंद्रपुर, बल्लारशाह, से गुजरते हुए एसएमवीटी बेंगलूरू तक चलेगी।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!