A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

गोविंदपुर साहेबगंज स्टेट हाइवे मुख्य सड़क जाम

गोविंदपुर साहेबगंज स्टेट हाइवे मुख्य सड़क जाम

IMG 20250713 WA0224 IMG 20250713 WA0226 IMG 20250713 WA0220

गोपीकांदर । गोविंदपुर साहेबगंज स्टेट हाइवे मुख्य सड़क काठीकुण्ड थाना क्षेत्र अंतर्गत आमतला स्कूल के समीप स्पीड ब्रेकर में मध्य रात्रि एक हाइवा का ब्रेक डाउन हो जाने के कारण बीच सड़क में फंस गया जिस वजह से आवागमन पूरी तरह से ठप्प हो गया मुख्य सड़क आधी रात से लेकर दोपहर के 3 बजे तक सड़क जाम ही रहा । लगभग 15 किलोमीटर से भी अधिक दूरी गोपीकांदर से काठीकुण्ड तक सड़क जाम रहा जिससे पूरे दिन सड़क जाम रहने से यातायात कर रहे बस यात्रियों , बाइक तथा छोटी गाड़ियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा । जाम को हटाने में दोनों थाना की पुलिस ने अहम भूमिका निभाई कारूडीह मोड़ के पास गोपीकांदर पुलिस प्रशासन मौजूद थी वहां पर आने जाम के पास आने वाली वाहनों को दूसरा मार्ग दिखा कर भेजा गया । रविवार को गोपीकांदर साप्ताहिक हटिया होने के कारण सड़क में ओर ज्यादा जाम हो गया दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतारें लग गई ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!