A2Z सभी खबर सभी जिले की

भारत सरकार की टीम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुरा का निरीक्षण।।

FB IMG 1752720517265

रामपुरा(जालौन ):- केन्द्र से गठित टीम ने मंगलवार को रामपुरा पहुँचकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुरा का निरीक्षण करते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
FB IMG 1752720510877
केन्द्र सरकार से गठित टीम के सीनियर रीजनल डायरेक्टर मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फेमली वैलफेयर चेन्नई डॉ निर्मल जॉ व असिस्टेंट कंसल्टेंट डॉ श्रीमती राधा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयी टीम ने अस्पताल के प्रशव कक्ष, एक्सरे रूम, लैब, दवा भंडारण व ओपीडी रजिस्टर देखा। निरीक्षण करने आयी टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि 2023 में प्रदेश में 505 स्पेशल ब्लॉको के अस्पतालों को चिन्हित किया गया था। हॉल ही में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुरा अपनी स्वास्थ्य सेवाओं में अब्बल आया हैं। जिसको लेकर अस्पताल को और बेहतर बनाने के लिए ये निरीक्षण किये जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के रिकार्ड भी जांचे गये। प्रशव कक्ष में आने वाली प्रसूताओं से बातचीत कर उनका हाल जानते हुए अस्पताल की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गई। डॉ निर्मल जॉ ने कहा कि अस्पताल में प्रसूताओं का प्रशव कराने की व्यवस्था अच्छी हैं। अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टर व स्टॉफ नर्स हैं। अस्पताल स्टाफ को टीम ने निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल की दवाओं का वितरण सही तरीके से किया जाये। समय समय पर दवाओं की एक्सपाइरी जांची जाये। अस्पताल पर आने वाले मरीजों का इलाज तसल्ली पूर्वक किया जाये। डॉ निर्मल जॉ ने बताया कि रामपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण दो दिवसीय हैं। बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जगम्मनपुर एवं आरोग्य मंदिर निनावली जागीर और आरोग्य मंदिर मिर्जापुरा जागीर का भी विजिट किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवम् आरोग्य मंदिरों में व्यवस्थाओ को देखते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रदीप राजपूत की सराहना करते हुए खुशी जाहिर की।
केन्द्र से आयी टीम में सीनियर रीजनल डायरेक्टर मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फेमली वैलफेयर चेन्नई डॉ निर्मल जॉ, असिस्टेंट कंसल्टेंट डॉ श्रीमती राधा व डॉ देवेन्द्र भिटोरिया डीआईओ, डॉ एपी वर्मा एसीएमओ आदि सहित चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रदीप राजपूत सहित अस्पताल का स्टॉफ मौजूद रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!