A2Z सभी खबर सभी जिले की

पैरा बैडमिंटन विजेता स्वाति सिंह का व्यापार मंडल ने किया सम्मान स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीतने पर जिला परिषद के बजरंग होटल में हुआ सम्मान समारोह

FB IMG 1752720691342
उरई(जालौन) अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जालौन के जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार को जिला परिषद परिसर स्थित बजरंग होटल में आयोजित समारोह में कोंच क्षेत्र क़े ग्राम अमीटा क़ी पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी स्वाति सिंह का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। युगांडा से हाल ही में लौटकर आई स्वाति सिंह ने अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर व्यापार मंडल के सदस्यों ने स्वाति को बुके भेंट कर सम्मानित किया, साथ ही उन्हें पट्टीका ओढ़ाकर मोमेंटो प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा कि, “हमारा संगठन समय-समय पर शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करता रहता है। स्वाति सिंह की यह उपलब्धि जनपद के लिए गर्व की बात है।
इस मौके पर क्षेत्रीय संयोजक अशोक राठौर, जिला महामंत्री प्रदीप द्विवेदी,संजीव सिपोलिया, जिला महामंत्री संगठन बबलू दुबे,जिला उपाध्यक्ष बंटू गुर्जर,बलवीर जादौन,धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ, जिला कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल,जिला मंत्री उत्तम सिंह राजावत, उदय करण प्रजापति,रामकुमार प्रजापति, युवा नेता गौरव राठौर, उत्कर्ष गुप्ता,नगर अध्यक्ष उमेश शर्मा, नगर उपाध्यक्ष रमेश यादव, सत्यम राठौर एवं कई व्यापारीगण, पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!