उत्तर प्रदेशबस्ती

अयोध्या दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप खाई में गिरी, 29 घायल, 6 की हालत गंभीर

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। अयोध्या दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप खाई में गिरी, 29 घायल, 6 की हालत गंभीर।।

यूपी के संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए। गोरखपुर जनपद के बांसगांव थाना क्षेत्र के भैंस रानी गांव से श्रावण मास के अवसर पर करीब 29 श्रद्धालु पिकअप वाहन से अयोध्या दर्शन के लिए रवाना हुए थे। जैसे ही वाहन संतकबीरनगर जिले के डुहिया पुल के समीप पहुंचा, वैसे ही वह अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा।

मोड़ पर गति तेज होने से अनियंत्रित हुई पिकअप

इस भीषण हादसे में पिकअप सवार कुल 29 श्रद्धालु घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर धनघटा थाना पुलिस और आपातकालीन सेवा की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) हैसर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 6 गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल खलीलाबाद रेफर कर दिया गया है। इनमें से चार श्रद्धालुओं की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के डाक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। हादसे के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को पिकअप से बाहर निकालने में पुलिस की मदद की। कई लोगों के हाथ, पैर, सिर और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। पिकअप में सवार अधिकतर श्रद्धालु पुरुष, महिलाएं और कुछ बच्चे थे, जो श्रावण सोमवार के दिन अयोध्या में भगवान राम के दर्शन की आस्था से यात्रा पर निकले थे।

सीओ धनघटा प्रियम राज शेखर पांडेय ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि सभी घायलों का समुचित इलाज कराया जा रहा है और घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की गहन जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर अनुमान है कि पिकअप वाहन की गति तेज थी, जिससे वह मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!