जर्जर दीवार गिरने से कांस्टेबल की मौत, तेज बारिश बनी वजह
गोरखपुर।
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज।
गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र के सिविल लाइन स्थित वन विभाग की जर्जर दीवार मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अचानक भड़भड़ाकर गिर पड़ी। इस दौरान वहां से गुजर रहे 45 वर्षीय कांस्टेबल विक्रम प्रसाद यादव इसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
वन विभाग के रेंजर दिनेश चौरसिया ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दीवार पुरानी थी और हाल की तेज बारिश के कारण उसकी स्थिति और बिगड़ गई थी, जिससे यह हादसा हुआ।
मूल रूप से बस्ती जिले के पिकोरा बक्श, गांधी नगर निवासी विक्रम प्रसाद यादव, पुत्र हीरालाल यादव, उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर तैनात थे। वर्तमान में वह गोरखपुर पुलिस लाइन में ड्यूटी कर रहे थे। उनके परिवार में तीन बच्चे हैं। इस हादसे से पुलिस विभाग और उनके गांव में शोक की लहर है।
अनाज चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 54000रू.का माल जब्त
15/02/2026
महाशिवरात्रि पर क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में विधायक लारिया ने की शिरकत
15/02/2026
भगवान शिव का रूद्र अभिषेक करने से सभी सुखों की प्राप्ति होती है श्री महंत श्यामसुंदर दास महाराज हरिद्वार
15/02/2026
Sonbhadra news:महुली एवं विंढमगंज क्षेत्र में गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष
15/02/2026
हिंदुत्व की एकता देश तथा सनातन को एकजुट करती है स्वामी ज्योतिर्मयानन्द महाराज
15/02/2026
संत महापुरुषों का जीवन समाज को समर्पित होता है महंत सूर्यांश मुनी महाराजइस पृथ्वी लोक पर ज्ञान की एक गंगा थे ब्रह्मलीन महंत निरंजन दास-श्रीमहंत रघुवीर दास महाराज
15/02/2026
केंद्रीय बजट की प्रमुख योजनाओं एवं उपलब्धियों पर “बजट संवाद” प्रेस वार्ता का आयोजन*
15/02/2026
जामा मंडी मस्जिद ज्वालापुर में नई कमेटी की दुकानदारों के साथ अहम मीटिंग सम्पन्न
15/02/2026
को वाराणसी (उत्तर प्रदेश, भारत) में महाशिवरात्रि उत्सव के चलते भारी भीड़ और धार्मिक रथ-यात्रा/रथ यात्रा का दृश्य देखा जा रहा है
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!