नवागत एसडीएम मिमरोट ने खेडा में स्कूली बच्चो के साथ बैठकर मध्यांह भोजन की गुणवता जांची सरपंच योगेश मुकाती ने हाईस्कूल खेडा में किया ध्वजारोहण
बदनावर। स्वतंत्रता दिवस अवसर पर नवागत एसडीएम मिमरोट शासकीय हाईस्कूल खेडा में झंडावंदन कार्यक्रम मे शामिल हुए। ग्राम खेडा में एसडीएम ने बच्चों के साथ बैठकर मध्यांह भोजन कर भोजन की गुणवता भी देखी। एसडीएम ने बदनावर मंे पदस्थ होने के कुछ ही मिनटो मे जनता के बीच पहुॅच कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । एसडीएम के साथ भोजन कर बच्चों में खुशियों का लहर सी दौड गई। प्रियंका मिमरोट स्वातंत्रता दिवस की सुबह में ही बदनावर में एसडीएम पद पर ज्वाइन कर सीधे ग्राम खेडा पहुॅचें। जहां हाईस्कूल परिसर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। सरपंच योगेश मुकाती ने ध्वज फहराया गया। इस दौरान नवागत एसडीएम मिमरोट, तहसीलदार सुरेश नागर, बीआरसी डीएन गुजराती, शिक्षक ओपी राठोड, हल्का पटवारी कविता पाटीदार सहीत विधायक के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। सरपंच उपसरपंच सहीत विधायलीन छात्र-छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत किया गया। ध्वजारोहण पश्चात उपस्थित सभी अतिथियों ने बच्चों के साथ बैठकर मध्यांह भोजन का लुत्फ उठाया।
गोविंदपुरी रानीपुर मोड़ पर “दीवान ज्वेलर्स” नाम से एक भव्य एवं आधुनिक ज्वेलरी शोरूम का विधिवत शुभारंभ किया गया
18/03/2026
साहित्यिक गोष्ठियों की श्रृंखला ‘किस्सा कहानी-4’ में शनिवार को नागरी प्रचारिणी सभा के पुस्तकालय कक्ष
18/03/2026
मध्य प्रदेश शहडोल में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है
18/03/2026
जिला पंचायत राज अधिकारी महोदय द्वारा आज ग्राम पंचायत मोहनपुर, विकास खण्ड पहाड़ी में आयोजित
18/03/2026
ग्राम पंचायत मोहनपुर, विकास खण्ड पहाड़ी में आयोजित ग्राम चौपाल में प्रतिभाग किया गया
18/03/2026
एक शाम श्री मायली माताजी के नाम विशाल भव्य जागरण 25 मार्च को
18/03/2026
शाम श्री मायली माताजी के नाम विशाल भव्य जागरण 25 मार्च को
18/03/2026
बेंगलूरु। श्री कृष्णा गौ सेवा आश्रम होसुर बंडे की गौशाला में मंगलवार सुबह एक बड़ी आगजनी की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। सुबह करीब 11:30 बजे गौशाला के चारा गोदाम में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग मुख्य रूप से सूखी घास और शेड के हिस्से में फैल गई, जिससे गोमाताओं के लिए रखा गया भारी मात्रा में चारा जलकर राख हो गया। गौरतलब है कि इस गौशाला में हजारों गोमाताओं का पालन-पोषण किया जाता है और इसका संचालन गौसेवक पुखराज जी महाराज के नेतृत्व में किया जा रहा है, जो लंबे समय से निस्वार्थ भाव से गौ सेवा में लगे हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में गौभक्त मौके पर पहुंच गए और बिना किसी संसाधन के भी आग बुझाने में जुट गए। वहीं फायर ब्रिगेड की तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद करीब 24 घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद नहीं रही। हालांकि, जहां एक ओर गौभक्तों और फायर ब्रिगेड की तत्परता सराहनीय रही, वहीं प्रशासनिक अमले की कार्यशैली सवालों के घेरे में नजर आई। बताया जा रहा है कि आग सुबह 11:30 बजे लगी, लेकिन स्थानीय विधायक और अन्य प्रशासनिक अधिकारी शाम करीब 6:30 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। स्वामी पुखराज महाराज ने बताया कि आग की इस भयावह घटना में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। दोनों शेड में रखा लाखों रुपये का चारा पूरी तरह जलकर खाक हो गया, साथ ही शेड भी पूरी तरह नष्ट हो गए। इस घटना से गौशाला को भारी आर्थिक क्षति हुई है और गोभक्तों में गहरा दुःख एवं आक्रोश देखा जा रहा है। स्वामी पुखराज महाराज एवं उनके साथ सैकड़ों गोभक्तों ने गौशाला में हुई घटना के विरोध में चार किलोमीटर पैदल मार्च करते हुए बागलुर पुलिस स्टेशन पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई। स्थानीय लोगों ओर गौभक्तों में इस बात को लेकर भी आक्रोश देखा गया कि यदि समय रहते प्रशासन सक्रिय हो जाता, तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था। लोगों ने प्रशासन की धीमी प्रतिक्रिया को लेकर नाराजगी जताई और भविष्य में ऐसी लापरवाही नहीं दोहराने की मांग की। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण सूखी घास बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वास्तविक कारण जांच के बाद ही सामने आएगा। कुछ लोगों ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग भी की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस दुखद घटना में भले ही किसी गोमाता के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन उनके लिए रखा गया चारा पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जिससे आने वाले दिनों में गौशाला के सामने बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। गौशाला प्रबंधन ने सभी गौभक्तों, स्वयंसेवकों और फायर ब्रिगेड का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने संकट की इस घड़ी में आगे बढ़कर सहयोग किया। साथ ही प्रशासन से मांग की गई है कि आगजनी की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
18/03/2026
संजीव सिंह ने ली मेयर पद की शपथ, धनबाद विकास को लेकर जताया संकल्प
18/03/2026
कतरास में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!