
दुमका सदर प्रखंड के कैराबनी पंचायत भवन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोतोलन किया गया और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पंचायत मुखिया उषा देवी ने झंडोतोलन किया और स्वतंत्रता दिवस के महत्व को वर्णन किया।
कार्यक्रम में पंचायत सचिव नंदन कुमार ने ग्राम विकास और पंचायती राज के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास के लिए सभी ग्रामीणों को मिल जुल कर काम करना होगा।
उप मुखिया राजीव मुर्मू, रोजगार सेवक प्रणव पंजीयरा और अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। इनमें रिटायर फौजी कैप्टन सुरेश मुर्मू, प्रज्ञा केंद्र संचालक श्याम कुमार और ललित मंडल भी शामिल थे।
कार्यक्रम के अंत में रोजगार सेवक प्रणव पंजीयरा ने ग्राम विकास के बारे में बताते हुए सभी ग्रामीणों को मिल जुल कर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्रामीणों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति गीत और नारे लगाए ।