[pj-news-ticker]

A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

रामगढ़ प्रखंड में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

रामगढ़ प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और कार्यक्रम आयोजित किए गए।

चैनल से जुड़ने के लिए इमेज पर क्लिक करें

रामगढ़ प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रमुख बाबूलाल मुर्मू ने प्रखंड मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और प्रखंड वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने प्रखंड चबुतरा में, थाना प्रभारी मनीष कुमार ने थाना परिसर में, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर रामप्रसाद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में और अन्य पदाधिकारियों ने भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

प्रमुख बाबूलाल मुर्मू ने प्रखंड वासियों से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रदायिक सद्भाव की भावना को प्रगाढ़ बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन हमें आजादी मिली थी और हमें अपने देश की आजादी को बनाए रखने के लिए एकजुट रहना होगा।

उन्होंने प्रखंड के सभी पदाधिकारियों से अनुरोध करते हुए कहा कि रामगढ़ प्रखंड काफी पिछड़ा बाहुल्य क्षेत्र है और हमें मिलकर ऐसा प्रयास करना होगा जिससे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों को मिले।

[yop_poll id="10"]
Back to top button
error: Content is protected !!