A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

डा. विजय यादव का ऐतिहासिक ऐलान: कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट कैथी वाराणसी में स्नातक व परास्नातक में निःशुल्क प्रवेश

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज | ब्रेकिंग न्यूज़, शिक्षा

वाराणसी। शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट, कैथी वाराणसी ने स्नातक (B.A., B.Sc., B.Com) व परास्नातक (M.A., M.Sc.) पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रवेश की घोषणा की है।

संस्थान के चेयरमैन डा. विजय यादव ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि कोई भी छात्र आर्थिक कारणों से उच्च शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस पहल से हर विद्यार्थी को मुफ़्त कॉलेज शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

डा. यादव ने कहा कि “कॉलेज शिक्षा देश के आर्थिक विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण कारकों में से एक है। अधिकतर बच्चे इंटरमीडिएट तक पढ़ाई कर पाते हैं, लेकिन आर्थिक कठिनाइयों के कारण कॉलेज में दाखिला नहीं ले पाते। यह पहल छात्रों के सपनों को पूरा करने और समाज में शिक्षा का स्तर बढ़ाने में सहायक होगी।”

उन्होंने बताया कि कॉलेज शिक्षा से गरीबी और बेरोजगारी दर में कमी आती है। उच्चतर शिक्षा से सामाजिक समानता और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलता है।

छात्रों व अभिभावकों की सुविधा के लिए कैम्पस हेल्प डेस्क नंबर भी जारी किए गए हैं:
📞 7522803049, 7522803050, 9838186060
📞 अनुज कुमार यादव – 9451480289

👉 यह निर्णय वाराणसी ही नहीं, पूर्वांचल के छात्रों के लिए एक बड़ी राहत माना जा रहा है।

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live Tv News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!