A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

मुंबई में भारी बारिश, मोनो रेल में फंसे यात्री

वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर मंगलवार 19 अगस्त 2025- । ============================/ महाराष्ट्र में कई जिलों में मंगलवार को लगातार तेज बारिश जारी है। मुंबई में मैसूर कॉलोनी रेलवे-स्टेशन के नजदीक एक मोनोरेल ट्रेन फंस गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार मोनोरेल ट्रेन में लगभग पांच सौ से अधिक यात्री मौजूद हैं। ट्रेन में एसी बंद होने से लोगों को सांस लेने दिक्कत हो रही है। क्रेन की सहयता से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। मध्य रेलवे ने 14 ट्रेनें रद्द कर दी है। मुंबई में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आने जाने मे परेशानी का सामना करना पड़ा। अगले 48 घंटे मुंबई ठाणे रायगढ़ रत्नागिरी सिंधुदुरग जिले मे रेड अलर्ट है।मुंबई के मैसूर कॉलोनी रेलवे-स्टेशन के पास एक मोनोरेल ट्रेन ट्रक मे ही फंस गई। मोनोरेल पावर सप्लाई बंद होने से ठप हो गई। मोनोरेल मे फंसे कुछ यात्रियों की तबीयत बिगड़ी। भारी बारिश के चलते मोनोरेल ट्रैक मे फंस गई है। मोनोरेल के अंदर यात्रियों को सांस लेने मे हो रही परेशानी। मोनोरेल शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है। मोनोरेल मे गर्मी से लोग परेशान। मोनोरेल से यात्रियों का रेस्क्यू किया जा रहा है। जानकारी अनुसार मोनोरेल मे अभी भी सौ यात्री फंसे हुए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी ने जांच के आदेश दिए है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!