
*श्राद्ध पक्ष में पितरों के तर्पण हेतु गया कोटा तीर्थ पर नगर निगम द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाएगी,,,, महापौर मुकेश टटवाल*
🎯 *वन्दे भारत लाइव टी वी न्यूज चैनल*
🎯 *उज्जैन*
पितरों की आत्मा की शांति के लिए पितृपक्ष में श्राद्ध कर्म किए जाते हैं इस बार पितृपक्ष या महालय श्राद्ध 08 सितंबर से शुरू होकर 21 सितंबर तक रहेगा हर साल पितृ पक्ष भाद्रपद मास की पूर्णिमा से शुरू होकर आश्विन मास की अमावस्या तक चलते हैं जिसे सर्व पितृ अमावस्या भी कहा जाता है,नगर निगम द्वारा गया कोटा तीर्थ पर पितरों के तर्पण के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से व्यवस्थाएं की जाना है इस हेतु व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए कुंड में साफ पानी, स्थल पर साफ सफाई व्यवस्था किए जाने,टेंट शामियाने लगाने,पीने के पानी हेतु पेयजल टैंकरो की व्यवस्था करने, चलित शौचालय इत्यादि के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।






