A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

आम्रपाली ओसीपी को फाइव स्टार अचीवर्स अवार्ड,आम्रपाली जीएम  को रैयत विस्थापित मोर्चा ने किया सम्मानित।।    

IMG 20250910 WA0341आम्रपाली ओसीपी को फाइव स्टार अचीवर्स अवार्ड,आम्रपाली जीएम  को रैयत विस्थापित मोर्चा ने किया सम्मानित।।    

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी

खलारी। सीसीएल के आम्रपाली ओपन कास्ट परियोजना ओसीपी को विगत दिनो मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में फाइव स्टार अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है।यह उपलब्धि ओपन कास्ट खदान श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य प्रणाली,सुरक्षा मानकों,पर्यावरण संरक्षण और सतत खनन प्रथाओं में किए गए योगदान की ऐतिहासिक पहचान है।इस सफलता पर बुधवार को रैयत विस्थापित मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष इकबाल हुसैन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आम्रपाली चन्द्रगुप्त के महाप्रबंधक अमरेश कुमार सिंह से मुलाकात कर उन्हे फूलों का गुलदस्ता भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष इकबाल हुसैन ने कहा कि यह सम्मान पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है और इसमें स्थानीय रैयतों की सहभागिता भी अहम रही है।इस दौरान आम्रपाली महाप्रबंधक अमरेश कुमार ने रैविमो की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ आम्रपाली परियोजना की नहीं,बल्कि अधिकारियों, यूनियन प्रतिनिधियों,कोयला कामगारों और आउटसोर्सिंग कर्मियों की संयुक्त मेहनत का परिणाम है।सुरक्षित खनन,पर्यावरणीय संतुलन और उत्पादन लक्ष्य हमारी प्राथमिकता रही है।अब फाइव स्टार रेटिंग मिलने से हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है।इस अवसर पर रैविमो के केंद्रीय सचिव,मनोज चंद्रा,झामुमो जिला सचिव चंद्रदेव साव,जागेश्वर दास, प्रकाश यादव,आम्रपाली परियोजना से निरंजन राणा, लखन साव,मगध से विनोद गंझु,सुभाष यादव,सुरेंद्र उरांव,तस्दीक आलम, अंजली देवी,मोहम्मद अफजल,पिपरवार से रामचंद्र उरांव,विनोद महतो, कुल्लू राम,चेतलाल महतो सहित कई लोग मौजूद थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!