“हाथरस”
प्रभु श्री राम ने बुराई के प्रतीक रावण का किया वध,अग्नि तीर चला कई फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया।जय श्री राम के जयकारों से गूंजा मैदान।
प्रभु श्री राम ने बुराई के प्रतीक रावण का किया वध,अग्नि तीर चला कई फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया।जय श्री राम के जयकारों से गूंजा मैदान।
आज विजयदशमी के पावन अवसर पर हाथरस जिले के पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में ऐतिहासिक रामलीला का आयोजन किया गया। इस दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने बुराई के प्रतीक रावण का वध कर एक बार फिर असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया। रावण दहन के इस भव्य कार्यक्रम को देखने के लिए क्षेत्र भर से लोगो की भीड़ मैदान पर उमड़ पड़ी।
बुराई के प्रतीक रावण का प्रभु श्री राम ने किया अंत।
सैकड़ों की संख्या में मौजूद दर्शकों ने दशानन को धधकती आग की लपटों में जलते हुए देखा और “जय श्रीराम” के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इस दृश्य का आनंद लिया और इसे बुराई के अंत का प्रतीक माना।
भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन रहा मौजूद।
लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दिया। मैदान के चारों ओर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस मौके पर एसडीएम सदर राजबहादुर, सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण और कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम पुलिस बल के साथ खुद मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
रावण के पुतले को जलता देख लोगो में दिखा उत्साह।
दशहरे के इस पर्व को लेकर आमजन में जबरदस्त उत्साह देखा गया। लोग पारंपरिक परिधानों में अपने परिवार के साथ पहुंचे और रावण दहन का नजारा कैमरे में कैद करते नजर आए। बच्चों के लिए यह पर्व किसी उत्सव से कम नहीं रहा, वहीं बुजुर्गों ने इसे हमारे धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों की पहचान बताया बुराई पर अच्छाई की विजय
जिला पदाधिकारी ने दैनिक जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं, समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण l
16/07/2026
प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहतआदर्श ग्राम योजना की समीक्षा बैठक आयोजित l
16/07/2026
पत्रकार हितों की रक्षा के लेकर जर्नलिस्ट कौंसिल ऑफ इंडिया की वर्चुअल बैठक
16/07/2026
आखिर क्यों होते हैं प्राकृतिक प्रकोप
16/07/2026
क्या #धनबाद में किसी बड़ी वारदात की तैयारी चल रही थी? पुलिस ने प्रेस वार्ता में किया बड़ा #खुलासा!
16/07/2026
सहारनपुर में सामाजिक सरोकार का महापर्व: एरोन एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी के 17वें स्थापना दिवस समारोह में समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और मेधावियों का हुआ सम्मान
16/07/2026
जनपद मीरजापुर थाना को०कटरा पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभुषण व नगदी बरामद –
16/07/2026
मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के कुदारन क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे के बाद हालात अब सामान्य हो गए हैं. 3 लोगों दर्दनाक मौके जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल !
16/07/2026
थाना को० कटरा पुलिस टीम द्वारा अनुमानित कीमत ₹ 06 लाख के हेरोइन के साथ 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद
16/07/2026
भारतीय रेलवे ने आनलाईन टिकिट बुकिंग बेवसाइट IRCTC का नया वर्जन लाॅच कर दिया है।.
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!