

कटनी
60 वर्षीय बुजुर्ग महिला बिमला देवी ने कुठला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि गांव के ही रहने वाले अरुण अवस्थी पंच और उसके साले मोनू ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। महिला का आरोप है कि उनके बेटे के काम को लेकर अरुण अवस्थी और मोनू ने उनके घर आकर विवाद किया और गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। जब बीच-बचाव करने आई उनकी बहुएं ललिता और नीलू आईं, तो उनके साथ भी अभद्रता की गयी, बिमला देवी अपनी सिकायत में बताया कि अरूण अवस्थी और मोनू ने उनके घर आकर उनके बेटे से काम को लेकर गाली गलौज करने लगे विवाद कारण पूछा वा जानने की कोशिश की तो मार पीट पर आमादा हो गये साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगे मां द्वारा बीच के बाद पुलिस में सिकायत की बुजुर्ग महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने मामला अदम मिजाज पाते हुए पीड़ितों को एनसीआर काटकर न्यायालय जाने की सलाह दी है
बुजुर्ग महिला ने पुलिस से न्याय की मांग की है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।












