
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * थाना बहेरिया पुलिस ने शादी के नाम पर झाँसा देकर रकम ऐंठने वाले लुटेरी दुल्हन गैंग का खुलासा करते हुए गैंग की मुख्य सरगना महिला सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में फैली ऐसी ठगी गतिविधियों पर बड़ा अंकुश लगा है। दिनांक 20/11/2025 को फरियादी पुष्पेन्द्र घोषी पिता ओमकार घोषी, निवासी ग्राम मझगुवां ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपिया नैनू एवं उसके साथियों ने शादी का झांसा देकर ₹1,30,000/- हड़प लिए। रिपोर्ट पर थाना बहेरिया में अपराध क्रमांक 333/2025, धारा 318(4), 319(2), 61(2)(A) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक मकरोनिया के निर्देशन में बहेरिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपिया नैनू उर्फ अमृता उर्फ नेहा एवं उसके साथी महेश रजक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने फरियादी से शादी के नाम पर ₹1,30,000/- लेकर धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने यह भी बताया कि उनकी गैंग में एक अन्य महिला एवं एक पुरुष भी शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है। घटना में प्रयुक्त 02 मोबाइल फोन आरोपियों से जप्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर अन्य सदस्यों की खोज एवं आगे की विवेचना की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी अमृता रैकवार उर्फ नैनू उर्फ नेहा, पिता दिनेश रैकवारउम्र 35 वर्ष, निवासी शास्त्रीनगर बस्ती, जिला जबलपुर,महेश रजक, पिता सुखलाल रजक उम्र 35 वर्ष, निवासी गढ़ाकोटा, जिला सागर जप्त माल* 02 मोबाइल फोन पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका*इस कार्रवाई में निम्न पुलिसकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा निरीक्षक गजेन्द्र जौहरिया, थाना प्रभारी,सउनि देवेन्द्र दुबे,म.आर. अंकिता अग्निहोत्री,आर. नरेन्द्र रावत,आर. राघवेन्द्र सिंह राजपूत इनकी सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और टीमवर्क की बदौलत लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश संभव हो सका।










