
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के अवैध परिवहन/व्यापार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस महानिरीक्षक सागर, उप पुलिस महानिरीक्षक सागर, पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव उइके एवं लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक मकरोनिया के पर्यवेक्षण में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है। दिनांक 21/11/2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक काले रंग की स्कार्पियो वाहन क्रमांक MP 13 ZU 3562 मेनपानी क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर आ रही है। सूचना की पुष्टि हेतु थाना सिविल लाइन पुलिस टीम ने तत्काल नाकाबंदी की। पुलिस को देखते ही वाहन चालक न्यू आरटीओ रोड से पथरिया जाट रोड की ओर गाड़ी मोड़कर जंगल के अंदर लगभग 300 मीटर दूरी पर स्कार्पियो छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया पुलिस टीम द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर पीछे छिपाकर रखी गई कुल 24 पेटियाँ अवैध शराब, जिसकी कुल मात्रा 216 लीटर तथा अनुमानित कीमत ₹1,48,800/- प्राप्त हुई। जप्त सामग्री216 लीटर अवैध शराब (कुल 24 पेटियाँ) स्कार्पियो वाहन क्रमांक MP 13 ZU 3562 थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 302/2025, धारा 34(2) आबकारी एक्ट अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। वाहन चालक की तलाश हेतु लगातार दबिश जारी है।पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका* इस कार्रवाई में निम्न अधिकारियों/कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहीनिरीक्षक आनंद सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी सिविल लाइन उ.नि. शशिकांत गुर्जर, थाना प्रभारी जैसीनगर,प्र.आर. 73 आनंद तिवारी,प्र.आर. 724 सतीष तिवारी,आरक्षक 345 प्रिंस जोशी,आरक्षक 1568 कपिल सिंह,आरक्षक 551 आशीष तिवारी,इनके सतर्क प्रयासों से अवैध शराब परिवहन पर बड़ी कार्यवाही संभव हो सकी है।










