


मूर्ति देवी कन्या इण्टर कॉलेज नजीबाबाद मे विद्यालय की प्रबन्ध समिति के पूर्व अध्यक्ष साहू श्री रमेश चन्द जैन जी की जन्म-शताब्दी वर्ष के उपलक्ष मे एक समारोह का आयोजन मूर्ति देवी सरस्वती इण्टर कॉलेज नजीबाबाद तथा मूर्ति देवी कन्या इण्टर कॉलेज नजीबाबाद द्वारा सामूहिक रूप से किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि साहू श्री अखिलेश जैन जी ( मैनेजिंग ट्रस्टी भारतीय ज्ञानपीठ पई दिल्ली) का स्वागत किया गया ।
इस समारोह मे एम०डी०एस० कॉलेज, मूर्ति देवी कन्या इ० कॉलेज तथा मूर्ति देवी सरस्वती बाल मन्दिर के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये । कार्यक्रम का संचालन एम० डी० एस० कॉलेज छात्र पीयूष शर्मा व पार्थ अग्रवाल तथा एम० डी० के० वी० कॉलेज की छात्रा कु० रसाल राणा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।
इसके पश्चात मूर्ति देवी कन्या इ० कॉलेज की पत्रिका दीपशिखा तथा मूर्ति देवी सरस्वती इंटर कालेज नजीबाबाद की पत्रिका ज्ञान गंगा का विमोचन मुख्य अतिथि श्री अखिलेश जैन जी द्वारा किया गया ।
मुख्य अतिथि श्री अखिलेश जैन जी ने दोनों विद्यालयों के प्रबन्धकों श्री नीरज जैन जी तथा श्री डॉ० अतुल बहादुर सक्सेना जी की प्रशंसा की तथा दानों विद्यालयों के प्रधानाचार्यो श्री अनुपम माहेश्वरी व श्रीमती सुनीता चौधरी तथा मूर्ति देवी सरस्वती बाल मंदिर की प्रधानाचार्या श्रीमती अरूणा कौशिक की सरहाना की ।
मुख्य अतिथि के स्वागत मे तैयार किये गये इन कार्यक्रमों व व्यवस्था में सहयोग करने वाले सभी शिक्षकों,शिक्षिकाओं, कर्मचारियों तथा छात्र छात्राओं की मुख्य अतिथि ने भर्सक प्रशंसा की।
इस अवसर पर प्रबंध कमेटी के शिवकुमार महेश्वरी, विपिन लाहोटी, नरेश बैध सहित दोनों स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थेआदि प्रतिष्ठित लोग मौजूद थे।










