A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेकृषिगढ़वाझारखंडटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकनई दिल्लीशिक्षासबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीतिसमाज और विकाससमाज और श्रमिक अधिकारस्थानीय समाचार

श्री बंशीधर नगर थाना में संविधान दिवस पर शपथ समारोह*

श्री बंशीधर नगर 26 नवंबर 2025 – भारतीय संविधान के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर आज श्री बंशीधर नगर थाना परिसर में एक विशेष शपथ समारोह आयोजित किया गया

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा श्री बंशीधर नगर 26 नवंबर 2025 – भारतीय संविधान के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर आज श्री बंशीधर नगर थाना परिसर में एक विशेष शपथ समारोह आयोजित किया गया। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में सभी पुलिसकर्मियों ने भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा और देश सेवा की शपथ ली।

IMG 20251126 WA0035समारोह की शुरुआत में थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार तथा थाने के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सभी उपस्थित पुलिस कर्मियों को संविधान के मूल सिद्धांतों को बरकरार रखने, न्याय, समानता और लोकतंत्र की रक्षा करने की शपथ दिलाई गई।

IMG 20251126 WA0033शपथ ग्रहण के बाद थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने थाने के सभी कर्मियों तथा उपस्थित नागरिकों को मिठाई वितरित कर संविधान दिवस की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर थाना परिसर में संविधान की प्रस्तावना का पाठ भी किया गया, जिससे उपस्थित सभी में राष्ट्रीय भावना का उजागर हुआ।

IMG 20251126 WA0036

IMG 20251126 WA0038यह कार्यक्रम पुलिस बल में संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने और जनता के बीच संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!