चोरी के सामान व नाजायज गांजा के साथ किया गिरफ्तार
अजीत मिश्रा (खोजी)
।। बस्ती, उत्तर प्रदेश ।। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा घर में चोरी करने वाले शातिर चोर को चोरी के सामान व नाजायज गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार थाना कोतवाली के उ0नि राजेन्द्र माधव मय उ0नि0 सभाशंकर यादव मय हमराह द्वारा एक अदद इनवर्टर, एक अदद वैटरी व एक अदद पेडस्टल पंखा लाल कलर सम्बन्धित मु0अ0सं0 431/2025 धारा 305a BNS व 700 ग्राम नाजायज गांजा के साथ 01 अभियुक्त दीशू गौड़ पुत्र राजदेव गौड़ निवासी बैरिवहवा थाना कोतवाली जनपद बस्ती उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गयी तथा बरामद नाजायज 700 ग्राम गांजा के आधार पर मु0अ0सं0 448/2025 आरा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त—
1. दीशू गौड़ पुत्र राजदेव गौड़ निवासी बैरिवहवा थाना कोतवाली जनपद बस्ती उम्र 25 वर्ष
बरामदगी—
1. एक अदद इन्वर्टर,
2. एक बैटरी
3. एक पेडस्टल पंखा लाल कलर
4. 700 ग्राम नाजायज गांजा
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास—
1. मु०अ०सं० 3522/2017 धारा 392, 411 IPC थाना कोतवाली, जनपद बस्ती।
2. मु०अ०सं० 3525/2017 धारा 4/25 आर्मएक्ट थाना कोतवाली जनपद बस्ती।
3. मु0अ0सं0 494/21 धारा 8/21 NDPS एक्ट थाना कोतवाली जनपद बस्ती।
4. मु0अ0सं0 448/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली जनपद बस्ती।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—
1. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश चन्द चौधरी, जनपद बस्ती। 2. प्रभारी रौता चौकी उ0नि0 राजेन्द्र यादव, चौकी प्रभारी गांधीनगर उ0नि0 सभाशंकर यादव, थाना कोतवाली, जनपद बस्ती। 3. हे0का0 मुन्नालाल चौधरी, का0 संदीप कुमार सिंह, थाना कोतवाली, जनपद बस्ती
















