।। जनपद में हरे पेड़ को सूखा पेड़ दिखा कटान परमिट जारी करने का जोरों पर चल रहा धंधा।।
।। मुंडेरवा थाना के ईटहर गांव में चल रही हरे आम के पेड़ों की कटान ।।
30 नवंबर 25, उत्तर प्रदेश
बस्ती।। वन विभाग में नहीं रुक रही हरे पेड़ो की कटान , बस्ती सदर रेंज में कट रहे हरे आम के पेड़। जनपद में हरे पेड़ को सूखा पेड़ दिखा कटान परमिट जारी करने का जोरों पर चल रहा धंधा।
अजीत मिश्रा (खोजी)
मुंडेरवा थाना के ईटहर गांव में चल रही हरे आम के पेंड़ो की कटान। पुलिस व वन विभाग की संलिप्तता से नहीं रुक पा रही हरे पेड़ो की कटान। हरे पेड़ों को वन विभाग द्वारा कैसे सूखा दिखा निर्गत हुई परमिट बना जाँच का विषय। जब वन विभाग ही कटवायेगा पेंड़ तो फिर कैसे भली भूत होगी सरकार की मंशा। जब तक वन विभाग के जिम्मेदारों पर नहीं होगी कार्यवाही , नामुमकिन है पेड़ों की कटान पर रोक।जनपद के बस्ती सदर वन रेंज में मुंडेरवा थाना के ईटहर गांव में चल रही हरे पेड़ो की कटान का मामला।
बस्ती जिले के सदर रेंज में हरे आम के पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से हरे पेड़ों को सूखा दिखाकर कटान परमिट जारी किया जा रहा है। मुंडेरवा थाना के ईटहर गांव में हरे आम के पेड़ों की कटाई हो रही है, जिससे पर्यावरण को खतरा हो रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग और पुलिस की संलिप्तता से हरे पेड़ों की कटाई नहीं रुक पा रही है। वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है, ताकि पेड़ों की कटाई पर रोक लग सके।
इस मामले में वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें ग्रामीणों से शिकायत मिली है और जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
















