A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर पुलिस की सख़्त चेकिंग अभियान: पैदल गश्त, संदिग्धों की जांच और 95 वाहनों का ई-चालान

लक्ष्मी कान्त सोनी

हमीरपुर पुलिस की सख़्त चेकिंग अभियान: पैदल गश्त, संदिग्धों की जांच और 95 वाहनों का ई-चालान

एसपी हमीरपुर के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से जिलेभर में विशेष पैदल गश्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने बाजारों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की बारीकी से जांच की।

पुलिस ने चेकिंग के दौरान ऐसे वाहनों पर विशेष नजर रखी जिन पर नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं थी या चालक संदिग्ध प्रतीत हो रहे थे। साथ ही, सुरक्षा उपकरणों, यातायात व्यवस्था और स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को भी सुना गया।

यातायात नियमों का पालन न करने वाले कुल 95 वाहनों का ई-चालान किया गया। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा, ताकि अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाई जा सके।

Back to top button
error: Content is protected !!