उत्तर प्रदेशबस्ती

।। सरकारी ठेका दिलाने और दुकान की रजिस्ट्री के नाम पर पांच लाख रुपए की धोखाधड़ी।।

।। आरोपियों ने रुपए लौटाने से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।।

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। सरकारी ठेका दिलाने के नाम पर 5 लाख की ठगी:पैसा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी।।

02 दिसंबर 25, उत्तर प्रदेश

बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र में सरकारी ठेका दिलाने और दुकान की रजिस्ट्री के नाम पर पांच लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित अजय प्रताप चौधरी की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बेनीपुर निवासी अजय प्रताप चौधरी ने पुलिस को बताया कि धौरूखोर, लालगंज के मुकेश चौधरी और दीपक चौधरी ने उन्हें सरकारी ठेका दिलाने और चरकैला में एक दुकान की रजिस्ट्री कराने का भरोसा दिया था। इस झांसे में आकर उन्होंने दोनों आरोपियों को कुल पांच लाख रुपए दिए। पीड़ित का आरोप है कि उन्हें न तो सरकारी ठेका मिला और न ही दुकान की रजिस्ट्री हुई। जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने रुपए लौटाने से इनकार कर दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक बस्ती के शिकायत प्रकोष्ठ में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!