उत्तर प्रदेशबस्तीलखनऊ

।। “एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 13,812 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, अन्तर्राज्यीय तस्करी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार”।।

।। सुशील कुमार, निवासी जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश), को आयशर ट्रक (PB65 AH3597) के साथ दबोचा गया।।

अजीत मिश्रा (खोजी)

“एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 13,812 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, अन्तर्राज्यीय तस्करी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार”

04 दिसंबर 25, उत्तर प्रदेश।IMG 20251204 191517

लखनऊ ।।  स्पेशल टास्क फोर्स (STF) उत्तर प्रदेश ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए अन्तर्राज्यीय गिरोह के एक सदस्य को 13,812 बोतल विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 3 दिसंबर 2025 की रात लखनऊ के सीतापुर रोड स्थित टोल प्लाजा पर की गई, जहां आरोपी सुशील कुमार, निवासी जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश), को आयशर ट्रक (PB65 AH3597) के साथ दबोचा गया।

ट्रक से कुल 13,812 बोतल अवैध शराब बरामद हुई, जिनमें Royal Stag Barrel Select (2052 बोतल), Old Habbit Whiskey (7488 बोतल), All Seasons Classic Collection (3840 बोतल) और Black by Bacardi Rum (432 बोतल) शामिल हैं। शराब को ट्रक में आलू की बोरियों के बीच छिपाकर चंडीगढ़ से बिहार ले जाया जा रहा था। बरामदगी के साथ ₹5700 नकद, एक मोबाइल फोन, ड्राइविंग लाइसेंस और छह आलू की बोरियां भी मिलीं।

STF को कई दिनों से यह जानकारी मिल रही थी कि पंजाब और चंडीगढ़ से शराब लाकर यूपी के रास्ते बिहार में अवैध सप्लाई की जा रही है। इसी सूचना पर STF, आबकारी विभाग और इटौंजा पुलिस की संयुक्त टीम ने ट्रक को रोका और आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उनका गिरोह बिहार में शराबबंदी का फायदा उठाकर बड़े पैमाने पर अवैध सप्लाई करता है। उसने बताया कि इस बार माल चंडीगढ़ निवासी कपिल वर्मा द्वारा लोड कराया गया था।

आरोपी के खिलाफ थाना इटौंजा में मुकदमा संख्या 226/2025 धारा 61(2)/318(4) BNS तथा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई है। आगे की कार्रवाई स्थानीय पुलिस कर रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!