A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरदेश

सहारनपुर के छुटमलपुर नगर पंचायत में भ्रष्टाचार और दुव्यर्वहार का बड़ा मामला—

EO पर महिलाओं, जनप्रतिनिधियों का अपमान, रिश्वतखोरी व मनमानी के गंभीर आरोप, जनता में उबाल!

WhatsApp Image 2025 12 08 at 12.55.50 PM2 e1765181854469 WhatsApp Image 2025 12 08 at 12.55.50 PM1 e1765181879416 WhatsApp Image 2025 12 08 at 12.55.50 PM e1765181898392 WhatsApp Image 2025 12 08 at 12.55.49 PM e1765181915522

 

सहारनपुर के छुटमलपुर नगर पंचायत में भ्रष्टाचार और दुव्यर्वहार का बड़ा मामला—EO पर महिलाओं, जनप्रतिनिधियों का अपमान, रिश्वतखोरी व मनमानी के गंभीर आरोप, जनता में उबाल!

🔥BIG BREAKING: छुटमलपुर नगर पंचायत में भ्रष्टाचार और दादागिरी का बड़ा खुलासा – EO पर महिलाओं से बदसलूकी, जनप्रतिनिधियों को धमकाने, रिश्वतखोरी और विकास कार्यों को ठप कराने के गंभीर आरोप🔥

सहारनपुर जनपद की छुटमलपुर नगर पंचायत इन दिनों भारी विवादों और हड़कंप के बीच घिर गई है, जहाँ तैनात अधिशासी अधिकारी (EO) पर भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग, अभद्र व्यवहार और जनता व जनप्रतिनिधियों के अपमान जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया है कि EO न केवल शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं को अपमानित करते हैं, बल्कि जनप्रतिनिधियों तक को धमकी देकर कहते हैं—“मेरे खिलाफ कोई कुछ नहीं कर सकता।” नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं और शिकायतों के निस्तारण में EO की मनमानी, रुखाई और तानाशाही रवैया खुलकर उजागर हो गया है। बताया जा रहा है कि नगर पंचायत में बिना रिश्वत दिए कोई भी काम नहीं होता, चाहे वह पानी की टंकी का कनेक्शन हो, स्ट्रीट लाइट लगाने का मुद्दा या फिर फाइलों से जुड़े अन्य कार्य—सब कुछ ‘लेन-देन’ पर निर्भर है। यहाँ तक कि उपभोक्ताओं से सामग्री और टैक्स जमा कराने के बाद भी अवैध लेबर चार्ज की वसूली की जा रही है।

भीषण आरोप यह भी हैं कि नगर पंचायत में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले इसी गिरोह से जुड़े JE नीरज सैनी को रिश्वतखोरी प्रकरण में गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है, जिससे EO की भूमिका पर गंभीर संदेह गहरा रहा है। रिकॉर्ड छिपाना, बिल रोककर मनमानी भुगतान करना, फाइलें दबाए रखना और अनियमित खरीद-फरोख्त जैसे मामलों ने नगर पंचायत की साख को बुरी तरह गिरा दिया है। सबसे शर्मनाक आरोप यह है कि कार्यालय आने वाली महिलाओं के साथ EO द्वारा अभद्रता और अपमानजनक भाषा का उपयोग किया जाता है, जिससे नगर पंचायत में तनाव और असुरक्षा का माहौल बन गया है। लोगों का कहना है कि EO के कारण नगर पंचायत में भय का वातावरण बन चुका है और वे अक्सर नागरिकों को मुकदमे में फँसाने की धमकी देते रहते हैं।

दूसरी ओर नगर पंचायत क्षेत्र में लगी स्ट्रीट लाइटें महीनों से खराब हैं, लेकिन लिखित शिकायतों के बावजूद न नई लाइटें लगाई जा रहीं और न ही पुरानी सुधारी जा रही हैं। इससे अंधेरा और असुरक्षा बढ़ रही है। नगर के दर्जनों नागरिकों ने जिलाधिकारी सहारनपुर को शिकायती पत्र भेजते हुए कहा है कि EO की तानाशाही और भ्रष्टाचार से विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं और यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे सामूहिक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि EO के खिलाफ पहले भी भ्रष्टाचार की जांच चल चुकी है, लेकिन अब स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि कठोरतम कार्रवाई ही नगर के वातावरण को सुधार सकती है।

नगरवासियों का स्पष्ट कहना है कि EO की कार्यशैली लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत है और वह अपने पद का दुरुपयोग करके जनता की आवाज दबाने में लगे हुए हैं। शिकायत में मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री, मंडलायुक्त, SSP सहारनपुर और मानवाधिकार आयोग तक को प्रतिलिपि भेजी गई है ताकि इस गंभीर प्रकरण पर तत्काल संज्ञान लिया जा सके। नगर पंचायत छुटमलपुर के नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि EO के विरुद्ध कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।

📌 रिपोर्ट: अलिक सिंह
संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
संपर्क: 8217554083

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!