
विश्व दिव्यांग दिवस पर सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजि
अंबेडकर नगर।विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर सोमवार को विकास भवन परिसर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा एक भव्य सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के बड़ी संख्या में दिव्यांगजन अपने परिजनों के साथ उपस्थित रहे।इस अवसर पर विभाग की ओर से पात्र दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, एम.आर. किट सहित विभिन्न सहायक उपकरणों का निःशुल्क वितरण किया गया। उपकरण प्राप्त करते ही लाभार्थियों तथा उनके परिजनों के चेहरों पर प्रसन्नता साफ झलक रही थी।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, हिरओम पांडे, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रतिभा यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने लाभार्थियों को उपकरण प्रदान करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए लगातार कई योजनाएँ संचालित कर रही है और सभी पात्र व्यक्तियों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की और दिव्यांगजनों को प्रदान की जा रही सुविधाओं के लिए विभाग का आभार व्यक्त किया।














