उत्तर प्रदेशआजमगढ़जौनपुरबस्ती

।। टोल-मैनेजर ने कार में कपल के प्राइवेट सीन रिकॉर्ड किए, यूपी के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का मामला।।

।। वीडियो वायरल करने की धमकी दी और 32 हजार रुपए वसूल लिए।।

अजीत मिश्रा (खोजी)FB IMG 1765249875753 FB IMG 1765249878641

।। टोल-मैनेजर ने कार में कपल के प्राइवेट सीन रिकॉर्ड किए: सीसीटीवी दिखाकर ब्लैकमेल करता, यूपी के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का मामला।।

09 दिसंबर 25,पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे , उत्तर प्रदेश।

अगर आप यूपी में एक्सप्रेस-वे से सफर करते हैं तो अलर्ट हो जाइए। एक नव विवाहित जोड़े का प्राइवेट वीडियो एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी से रिकॉर्ड किया गया है। पति-पत्नी कार में थे और उन्होंने टोल प्लाजा से पहले अपनी कार रोकी थी। कार में बैठे-बैठे रोमांस करने लगे। एक्सप्रेसवे के ‘एंटी ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम’ (आत्मस) के असिस्टेंट मैनेजर ने इस प्राइवेट पलों का वीडियो बना लिया। इसके बाद वह मौके पर पहुंचा। उसने वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया। वीडियो वायरल करने की धमकी दी और 32 हजार रुपए वसूल लिए। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।

⭐ अब पढ़िए पूरी स्टोरी—

शादीशुदा जोड़ा, मैनेजर के इकलौते शिकार नहीं हैं। पांच से छह पीड़ितों ने इसकी लिखित शिकायत सीएम योगी, सुल्तानपुर के डीएम-एसपी और एक्सप्रेसवे के अफसरों से की है। पीड़ितों ने सबूत भी दिए हैं।

पीड़ितों ने बताया- आत्मस का मैनेजर आशुतोष सरकार एक्सप्रेस-वे पर लगे कैमरों से नजर रखता था। कोई अश्लील हरकत होने पर रिकॉर्ड करके उनके पास पहुंच जाता और वसूली करता है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया कि उसने टोल प्लाजा के आस-पास के तीन गांवों की कई महिलाओं और लड़कियों के फुटेज बनाए हैं और उन्हें ब्लैकमेल किया है। यह पूरा मामला पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के हलियापुर स्थित टोल प्लाजा का है।

आजमगढ़ से लखनऊ जाते समय बना वीडियो युवक के मुताबिक, वह आजमगढ़ का रहने वाला है। हाल ही में उसकी शादी हुई। वह 25 अक्टूबर को अपनी पत्नी के साथ आजमगढ़ से लखनऊ जा रहा था। बल्दीराय थाना क्षेत्र में किमी 93 के पास कार रोकी। मैनेजर आशुतोष ने वीडियो बनाकर मौके पर पहुंचा। कार का दरवाजा खुलवाया और वीडियो दिखाया। धमकी दी कि रुपए नहीं देने पर वायरल कर देगा। मैनेजर ने 32 हजार रुपए वसूले और बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।

मिल्कीपुर (अयोध्या) के एक युवक से इसी तरह 10 हजार रुपए की वसूली की गई। युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कार में था। यह घटना दो माह पहले की है और टोल के सीसीटीवी फुटेज में मौजूद है।

💫 रिश्वतखोर पुलिसवालों से भी की वसूली—

एक्सप्रेस-वे के किमी 144 के पास एक ट्रक ड्राइवर और महिला से पुलिसकर्मियों ने वसूली की। मैनेजर ने पुलिसवालों का वसूली करते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। फिर मैनेजर ने पुलिस से भी 2 हजार रुपए की वसूली की। यह घटना काफी पुरानी है। युवक ने इसकी पूरी जानकारी अफसरों को दी है।

💫 आसपास की खेतों पर भी नजर रखता—

आरोप के अनुसार, मैनेजर एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों का नाजायज फायदा उठाता है। वह आसपास के गांवों जैसे जरईकलां, हलियापुर और गौहनियां की महिलाओं पर नजर रखता है। घर के बाहर शौच आदि के लिए जाने वाली महिलाओं और लड़कियों की गतिविधियों को कैमरे से निगरानी करता है।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि मैनेजर इस प्रकार से लाखों की वसूली कर रहा है। दुर्घटना किसी गाड़ी से हो और यदि कोई वाहन भाग जाता है तो अच्छी रकम पाने पर दूसरी गाड़ी का नंबर दे देता था।

💫 अफसरों ने जांच शुरू की—

प्रशासनिक, पुलिस और एक्सप्रेस-वे के अफसरों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी के एंगल की जांच की। सीसीटीवी कैमरे आसपास के खेतों में फोकस दिखे। सूत्रों के मुताबिक, मैनेजर के पास से ऐसे कई अश्लील वीडियो मिले हैं, जो एक्सप्रेस-वे और खेतों में बनाए गए हैं।

💫 हर 2 किमी पर कैमरे लगे हैं, लखनऊ से लेकर गाजीपुर तक नजर—

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे 341 किमी लंबा है। हर दिन इस एक्सप्रेस-वे से करीब 20 हजार गाड़ियां गुजरती हैं। 2-2 किमी पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। यह सभी कैमरे हाई रेज्युलेशन वाले और घूमने वाले हैं। इनसे किसी सब्जेक्ट पर कंट्रोल रूम से फोकस किया जा सकता है। इन कैमरों से लखनऊ से गाजीपुर तक नजर रखी जाती है। इसकी कंट्रोलिंग हलियापुर स्थित टोल प्लाजा से होती थी। इसी का फायदा मैनेजर उठा रहा था।

यूपीडा के जेई प्रभात सिंह ने बताया-” मामले का संज्ञान लिया जा रहा है। काफी गंभीर मामला है, जांच कराकर जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!