।। “मेरे काम में जबरन रोड़ा अटकाया जा रहा है”—प्रधान शान्ती देवी का बड़ा आरोप।।
।। उत्पीड़न से तंग आकर शान्ती देवी ने दिया बड़ा बयान।“मैं अपने पद से दे दूंगी इस्तीफा”।।
अजीत मिश्रा (खोजी)
09 दिसंबर 25, उत्तर प्रदेश।
बनकटी- बस्ती ।। कड़सरी मिश्र ग्राम पंचायत की दलित महिला प्रधान के काम में सचिव घनश्याम यादव और रोजगार सेवक बने सबसे बड़ा बांधा। सचिव–रोजगार सेवक की जोड़ी मिलकर लगातार कर रही है दलित महिला प्रधान का शोषण। पंचायत की जिम्मेदार महिला प्रधान शान्ती देवी बेबस और परेशान, फिर भी आवाज बुलंद।“मेरे काम में जबरन रोड़ा अटकाया जा रहा है”—प्रधान शान्ती देवी का बड़ा आरोप।
सचिव और रोजगार सेवक पर कार्यों को रोककर प्रधान को बदनाम करने की साजिश का आरोप। महिला प्रधान ने कहा—“अब और नहीं सहूंगी ये अत्याचार।”उत्पीड़न से तंग आकर शान्ती देवी ने दिया बड़ा बयान।“मैं अपने पद से दे दूंगी इस्तीफा”—प्रधान का चौंकाने वाला फैसला। प्रधान ने मांग की—“मेरे कार्यकाल में हुए कार्यों का एक भी रुपये का भुगतान न हो।”
“यदि एक रुपये का भी भुगतान होता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी बीडीओ और सचिव की होगी”—प्रधान का बयान।
पंचायत में बढ़ते प्रशासनिक उत्पीड़न ने खोली सरकारी तंत्र की पोल। मामला गर्म, ग्राम पंचायत में मचा हड़कंप—जवाबदेही से भाग नहीं सकेंगे जिम्मेदार।
















