A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेइन्दौरमध्यप्रदेश

जन प्रतिनिधि इंदौर रिपोर्टर संजय पांडेय इंदौर मध्यप्रदेश से *आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा और वाहन किया जप्त*

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के आदेशानुसार एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के विरूद्ध सतत कार्रवाई जारी है। कंट्रोलर श्री देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर श्री मनोज अग्रवाल एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री सी. के. साहू के नेतृत्व में वृत्त- भोई मोहल्ला शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। 

जन प्रतिनिधि इंदौर रिपोर्टर संजय पांडेय इंदौर मध्यप्रदेश से *आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा और वाहन किया जप्त*

इंदौर, 11 दिसम्बर 2025

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के आदेशानुसार एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के विरूद्ध सतत कार्रवाई जारी है। कंट्रोलर श्री देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर श्री मनोज अग्रवाल एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री सी. के. साहू के नेतृत्व में वृत्त- भोई मोहल्ला शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। FB IMG 1765454802125

उक्त कार्रवाई में दौरान गस्त टीम ने एक दोपहिया वाहन सफेद एक्टिवा (क्रमांक MP09 SR 5916) को रोककर तलाशी लेने पर उसके पिछे रखी एक पेटी से 12 बोतल विदेशी मदिरा (मैजिक मोमेंट ऑरेंज वोडका) परिवहन कर ले जाई जा रही थी। उक्त वाहन सहित अवैध मदिरा जप्त की गई। जब्त मदिरा और वाहन की कुल कीमत 75 हजार रुपये के करीब है। आरोपी आशीष पिता बाबूलाल मंगल निवासी गुमास्ता नगर इंदौर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्रवाई में वृत्त भोई मोहल्ला आबकारी उप निरीक्षक श्रीमती त्रिअंबिका शर्मा, वृत्त काछी मोहल्ला आबकारी उप निरीक्षक श्री बी. डी. अहिरवार, आरक्षक श्री राजू जामवेकर , श्री प्रमोद शेट्टे , श्री निशा सिखावत का योगदान रहा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!