उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

सेंध काटकर चोरों ने नकदी और जेवर उड़ाए

जोगिया/धेंसा। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के महादेवा में शुक्रवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। घर के पीछे सेंध काटकर घुसे चोरों ने बक्से में रखे जेवरात और लगभग पांच हजार नकदी उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। वारदात की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष मीरा चौहान ने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के महादेव नानकार गांव निवासी राम आशीष यादव ने बताया कि शुक्रवार रात नौ बजे खाना खाकर परिवार सहित सोने के लिए चले गए। शनिवार को सुबह भाई पीछे की तरफ जा कर देखा खा तो आकर घर में सूचना दी और घर में देखा तो बक्सा गायब था। तलाशने पर बाॅक्स को घर के पीछे 100 मीटर दूरी सिवान में मिला, बक्से में रखे सोने-चांदी के लगभग आभूषण और पांच हजार रुपये नकदी गायब थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!