उत्तर प्रदेशसोनभद्र

दुद्धी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विनोद मोड़ अमवार पर चेकिंग के दौरान दबोचे गए आरोपी, दो पिट्ठू बैगों से गांजा व मोबाइल फोन बरामद

दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_ जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुद्धी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पोको कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।IMG 20260723 WA0035
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना दुद्धी पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु विनोद मोड़, अमवार पर चेकिंग अभियान चला रही थी।
इसी दौरान दो व्यक्ति पिट्ठू बैग लेकर पैदल आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने संदेह होने पर दोनों को रोककर पूछताछ की और तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों के बैगों से कुल 5 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही एक पोको कंपनी का मोबाइल फोन भी कब्जे से मिला। बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जितेन्द्र पुत्र विश्राम पासवान, निवासी ग्राम सरईगढ़, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र तथा बलवन्त पुत्र स्वर्गीय राकेश खरवार, निवासी ग्राम सरईगढ़, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय, सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह, मुख्य आरक्षी सर्वेश सिंह, मो. खालिद खाँ, भागीचन्द्र तथा आरक्षी तेजप्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सोनभद्र पुलिस ने कहा है कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध कारोबार एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!