
अधिकारियों के समक्ष सप्लायरों ने रखी अपनी-अपनी समस्याएं
धनबाद
कतरास. भारत कोकिंग कोल लिमिटेड कतरास क्षेत्र के सभागार में बुधवार को कोयला भवन के निर्देश पर अधिकारियों एवं विक्रेताओं की एक संयुक्त एक बैठक हुई. अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रबंधक शाकिब आफताब ने की. बैठक में कतरास-सिजुआ क्षेत्र अधिकारी एवं स्थानीय सप्लायरों ने भाग लिया. बैठक में एमएसएमई को दी जाने वाली सुविधाओं, जेम पोर्टल में कैसे खरीदारी करें, स्थानीय सप्लायरों को कैसे ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले. इस पर चर्चा की गयी.अधिकारियों ने स्थानीय सप्लायरों को रोजगार से जोड़ने पर बल दिया. स्थानीय सप्लायरों ने अपनी अपनी समस्या को बारी-बारी से रखा. जेम पोर्टल के माध्यम से होने वाले खरीदारी में आ रही समस्या को भी एक-एक कर बताया. सप्लायरों ने कहा कि जेम पोर्टल के आने से स्थानीय सप्लायरों का रोजगार छिन गया है. अधिकारियों ने स्थानीय सप्लायरों को कैसे रोजगार मुहैया कराया जाए इस पर विस्तार पूर्वक चर्चा की.बैठक में
क्षेत्रीय क्रय प्रबंधक शाकिब आफ़ताब, क्षेत्रीय प्रबंधक उत्खनन रजनीश रंजन शुक्ला,क्षेत्रीय प्रबंधक वित्त हरिपद दीक्षित, सिजुआ क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक वित्त एम फारूक, मनीष, मनिंद्रा मोहन, कौशर आलम
के अलावे सप्लायर रंजीत प्रसाद , मुस्ताक आलम , इमरान अंसारी, जुबेर खान, संजय सिंह, रमेश पासवान, हेमंत गुप्ता, टिंकू आलम, सोनू आलम उपस्थित थे.



