A2Z सभी खबर सभी जिले की

कड़ाके की ठंड में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने गरीबों को किया कम्बल वितरण

महराजगंज।

रिपोर्ट : बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी

महाराजगंज 28 दिसंबर । कड़ाके की ठंड से आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए देर रात एक निजी अस्पताल सिटी सेंटर परिसर में गरीबों एवं असहाय जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। शीतलहर के प्रकोप के बीच विधायक का यह कदम न केवल सराहनीय रहा, बल्कि जरूरतमंदों के लिए संबल भी बना। विधायक जय मंगल कन्नौजिया अपने सहयोगियों के साथ स्वयं भी उपस्थित रहे और अस्पताल परिसर तथा आसपास इलाज के लिए आए मरीजों के तीमारदारों, फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाले गरीबों एवं असहाय लोगों को कंबल प्रदान किए। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत और संतोष साफ झलक रहा था। इस दौरान विधायक ने लोगों से संवाद करते हुए उनके हालचाल भी जाने और ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की। विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि भीषण ठंड में गरीब और असहाय वर्ग को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में हम सबका दायित्व बनता है कि वे आगे बढ़कर उनकी मदद करें।
कंबल वितरण के इस मानवीय कार्य की मौके पर मौजूद लोगों ने खुले दिल से सराहना की। लोगों ने कहा कि देर रात स्वयं पहुंचकर जरूरतमंदों की सहायता करना विधायक की संवेदनशील सोच को दर्शाता है।

Back to top button
error: Content is protected !!