A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरदेश

सहारनपुर में नगर निगम का बड़ा एक्शन: घंटाघर से कुतुबशेर तक अतिक्रमण पर चला बुलडोज़र अभियान, जुर्माना और चालान

इस अभियान में ट्रैफिक पुलिस, एआरएम रोडवेज और आरटीओ विभाग की टीम भी नगर निगम के साथ मौजूद रही।

607959033 1226567152993358 2447962336338731184 n 607656699 1226567116326695 1269906932051274229 n

🔴 सहारनपुर में नगर निगम का बड़ा एक्शन: घंटाघर से कुतुबशेर तक अतिक्रमण पर चला बुलडोज़र अभियान, जुर्माना और चालान 🔴

सहारनपुर।
नगर निगम सहारनपुर ने आज शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और अतिक्रमण हटाने के उद्देश्य से घंटाघर से अंबाला रोड होते हुए कुतुबशेर तक एक संयुक्त अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस अभियान में ट्रैफिक पुलिस, एआरएम रोडवेज और आरटीओ विभाग की टीम भी नगर निगम के साथ मौजूद रही।

अभियान के दौरान सड़कों और फुटपाथों पर अवैध रूप से लगाए गए स्टॉल, बेंच, विज्ञापन बोर्ड और रेहड़ियों को जब्त किया गया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से मौके पर ही जुर्माना वसूला गया।

नगर निगम की कार्रवाई यहीं तक सीमित नहीं रही। सड़क पर इधर-उधर खड़े वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस ने चालान की कार्रवाई की, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने साफ संदेश दिया कि सड़क पर अव्यवस्थित वाहन खड़े कर यातायात बाधित करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

इसके अलावा गुरुद्वारा रोड पर भी नगर निगम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया, जहां दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया।

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए लगातार सख़्त कदम उठाए जाएंगे।


रिपोर्ट : एलिक सिंह
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़, सहारनपुर
📞 संपर्क : 8217554083

Back to top button
error: Content is protected !!