
कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP. 
रीठी के श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीराम कथा के दूसरे दिवस कथा व्यास श्री सीताशरण जी महाराज ने नाम वंदना के आगे का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि भगवान राम, लक्ष्मण,सीता और गृह राज निषाद के साथ गंगा पार उतरकर मां गंगा को प्रणाम करके आगे बढ़ते हैं। प्रयागराज पहुंचकर वह त्रिवेणी में स्नान करते हैं और मुनि भारद्वाज जी के आश्रम पहुंचते हैं। मुनि को दंडवत प्रणाम करते हैं और भारद्वाज जी उनको गले से लगाकर आशीर्वाद देते हैं। भारद्वाज जी आनन्द मग्न हो जाते हैं और सोचते हैं कि आज हमारी तपस्या सफल हो गई , मेरा जीवन धन्य हो गया। मुनि प्रभु राम सहित सभी को पवित्र आसान बैठने के लिए देते हैं और खाने में कंद मूल फल देते हैं। सभी प्रकार से संतुष्ट कर प्रभु की वंदना करते हैं लेकिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम कहते हैं कि हे मुनि जिस को आपका आशीर्वाद मिल जाता है वही बड़ा हो जाता है। उन्होंने बताया कि रात्रि विश्राम के बाद प्रभु राम मार्ग पूछकर आगे के लिए प्रस्थान कर जाते हैं। कथा स्थल पर प्रातः कालीन बेला में महिलाओं द्वारा ओम नमः शिवाय के जाप के साथ शिवलिंग निर्माण किया गया, तत्पश्चात पूज्य गुरुदेव डाक्टर रजनीश शास्त्री जी द्वारा अभिषेक पूजन कराया गया। जिनका देवलिया जलाशय में विसर्जन किया गया। दोपहर दो बजे से कथा श्रवण करने श्रोताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान विनोद पटेल एसआई, सुशील प्रजापति, भारत सिंह, कृष्ण कुमार नीखरा, प्रभु नारायण दुबे, बलीराम राय, प्रणय मिश्रा, दुज्जी पटेल, लल्लू पटेल, गुलाब सिंह, धनंजय पटेल, भरत नायक सहित बड़ी संख्या में श्रोताओं की उपस्थिति रही।













