

निवाड़ी। कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु जिला खनिज प्रतिष्ठान (डीएमएफ) मद में खनिज से प्राप्त होने वाली राशि के उपयोग को लेकर जिला खनिज प्रतिष्ठान की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों के प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान समिति सदस्यों द्वारा जिले के समग्र विकास से जुड़े कार्यों के लिए सुझाव एवं प्रस्ताव आमंत्रित किए गए। जिला खनिज अधिकारी अजय मिश्रा ने विभागीय सहमति हेतु लंबित कार्यों की स्थिति से अवगत कराते हुए विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रस्तावों की जानकारी साझा की। उन्होंने डीएमएफ मद से पूर्ण हो चुके कार्यों एवं प्रगतिरत निर्माण कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया, साथ ही आगामी प्रस्तावित विकास एवं निर्माण कार्यों पर भी चर्चा की गई।
बैठक में जनप्रतिनिधि, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोहन सक्सेना सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।





