
कटनी
कांग्रेस कमेटी सम्यक अभियान द्वारा संचालित इंदिरा ज्योति अभियान समारोह का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में होटल उर्वशी में शुक्रवार को आयोजित किया गया। इंदिरा ज्योति अभियान यात्रा में शामिल राजेंद्र मिश्रा,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री,भास्कर राव रोकड़े,राष्ट्रीय समन्वयक के कटनी आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।इस अवसर पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए यात्रा में शामिल वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि 12 जुलाई 2024 को भारत सरकार ने प्रतिवर्ष 25 जून को संविधान हत्या दिवस मनाने की अधी सूचना राज पत्र में प्रकाशित करने के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के खिलाफ मनगढ़ंत दुष्प्रचार शुरू किया है। सम्यक अभियान की प्रेरणा सूत्र इंदिरा गांधी है,जो हमारे बीच न होकर भी कार्यों विचारों व क्रांतिकारी निर्णय के रूप में हमें सदैव अपनी मौजूदगी का एहसास कराती है।वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र मिश्रा एवं भास्कर राव ने कहा कि जब इंदिरा गांधी के खिलाफ दुष्प्रचार शुरू हुआ तो चुपचाप सहन करते हुए बैठे रहना उचित नहीं था। भास्कर राव रोकड़े ने कहा कि इंदिरा जी की 108 वी जयंती वर्ष को सृजन वर्ष के रूप में मनाते हुए हर वर्ष देश भर में छोटे बड़े 108 आयोजन इंदिरा गांधी सृजन वर्ष समारोह के आयोजित किए गए। इंदिरा ज्योति अभियान मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ वी राजस्थान में संचालित है। पत्रकार बात में यात्रा प्रभारी हरिशंकर शुक्ला, जिला प्रभारी बीरेंद्र द्विवेदी,जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष एड अमित शुक्ला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा,राकेश कक्का जैन, राम नरेश त्रिपाठी, बी.एम.तिवारी,बसंत द्विवेदी, शेलेन्द्र शुक्ला,मुन्ना कुशवाहा, अजय कोल,श्याम यादव, विजय मंगल चौधरी,सुशील जायसवाल,राजेश जाटव ,जितेंद्र गुप्ता,श्याम पाहुजा नारायण निषाद आदि मौजूदगी रही।
कटनी ब्यूरो चीफ
सुरेन्द्र कुमार शर्म
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें








