?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
उत्तर प्रदेशताज़ा खबर

अंबेडकरनगर ।हमारे शरीर हमारी धरती हमारा भविष्य को लेकर सुनहरे सपने स्वस्थ जीवन व सुरक्षित कल के लिए महिला एवं किशोरी सशक्तिकरण शिविर का आयोजन

जिला संवाददाता अंगद यादव अंबेडकरनगर

IMG 20260111 WA0001अकबरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत इस्माइलपुरगंज के बारातघर हसनपुर में हुआ जहां जाफरगंज व आसपास के ग्राम पंचायतों से कुल 156 किशोरियों व महिलाओं ने भागीदारी किया व शरीर धरती एवं भविष्य बचाने का संकल्प लिया।

वन बिलियन राइजिंग के अन्तर्गत जेआरसीटी के निर्देशन में जन विकास केन्द्र भितरीडीह द्वारा आयोजित शिविर को सम्बोधित करती हुई सचिव गायत्री ने कहा कि महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा (बलात्कार, मारपीट आदि) को समाप्त करना, न्याय की मांग करना और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है, जो दुनिया की हर तीसरी महिला के साथ उसके जीवनकाल में होने वाली हिंसा के चौंकाने वाले आंकड़े पर आधारित एक वैश्विक जन आंदोलन है, जो कला, नृत्य और प्रदर्शनों के माध्यम से परिवर्तन लाने का आह्वान करता है। IMG 20260111 WA0002

ह्यूमन राइट डिफेंडर मनोज कुमार ने बताया कि दुनिया भर में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ होने वाली हर तरह की हिंसा को खत्म करना हिंसा पीड़ितों के लिए न्याय सुनिश्चित करना और दोषियों को सज़ा दिलाना, खासकर जब गरीबी, नस्लवाद और अन्य सामाजिक मुद्दों के कारण न्याय प्रणाली में बाधाएं आती है। महिलाओं के बारे में जागरूकता फैलाना और लोगों को एकजुट करना।पितृसत्तात्मक व्यवस्था और हिंसा के मूल कारणों को चुनौती देना, और एक नई चेतना लाना जहाँ हिंसा अकल्पनीय हो

महिलाओं को अपनी कहानियों को कला, नृत्य, गीत, और जुलूसों के माध्यम से साझा करने के लिए सशक्त बनाना। संक्षेप में, यह एक वैश्विक आंदोलन है जो दुनिया की आधी आबादी महिलाएं और लड़कियां के लिए सुरक्षित, न्यायपूर्ण और समान दुनिया बनाने के लिए एकजुट होकर आवाज उठाता है।

शिविर में लोगों ने अपने विचार कला गीत व चर्चा के साथ अपनी अभिव्यक्ति का प्रदर्शन किया।

शिविर को सफल बनाने में निरकला गुलशन छोटेलाल धीरेन्द्र महिमा चांदनी शिवानी नेहा निधि माया आंचल नीतू आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!