A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

नगर पालिक निगम में राष्ट्रीय पर्व पर ध्वजारोहण महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा किया जायेगा

Screenshot 2026 01 23 21 42 52 06 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817 1कटनी

राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार 26 जनवरी को नगर पालिक निगम कटनी द्वारा विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नगर निगम कार्यालय में प्रातः 8 बजे महापौर ध्वजारोहण करेंगी, जबकि निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नवीन जल शोधन संयंत्र अमकुही में ध्वजारोहण करेंगे।

 

Screenshot 2026 01 23 21 43 17 51 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817नगर के शासकीय विद्यालयों, सार्वजनिक भवनों एवं स्मारकों में प्रातः 8.30 बजे से महापौर परिषद सदस्यों एवं पार्षदों द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। विभिन्न वार्डों में के.सी.एस. उच्चतर माध्यमिक शाला, फिल्टर हाउस कटाये घाट, यशोदाबाई पुत्री शाला, शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों सहित अन्य स्थलों पर जनप्रतिनिधियों को ध्वजारोहण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निगमायुक्त श्रीमती हरसिमरन प्रीत कौर ने सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

कटनी ब्यूरो चीफ

सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

Back to top button
error: Content is protected !!