
कल शनिवार 31 जनवरी को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवअंकुर संस्था तनमय युवक मंडल देवरी तहसील मेहगांव द्वारा सेक्टर स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया l इस बैठक की अध्यक्षता मुख्य अतिथि श्री योगेश कुमार राठौर प्रभारी प्राचार्य पीएम श्री विद्यालय गोरमी ने की l इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक जयप्रकाश शर्मा जी ने बच्चों को बताया कि हमें अपने राष्ट्र के प्रति प्रेम भावना रखनी चाहिए तथा तन मन से इसके विकास के लिए कार्य करना चाहिए l उन्होंने बच्चों से कहा कि ना तो हम नशा करें और ना ही दूसरे को नाश करने दें l इस अवसर पर श्री खरे सर, रामशरण शर्मा जी अध्यक्ष नगर विकास प्रसफुटन समिति गोरमी, श्री निर्भय तोमर,










