
विकास खंड बेलहरी के बबुआपुर सोनवानी स्थिति योगी बाबा के मैदान में रविवार को श्री हरेराम बाबा जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। यह मुकाबला द्बाबा एकादश और चितबड़ागांव की टीमों के बीच हुआ। प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि रामानन्द उपाध्याय ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।

टाॅस जीतकर चितबड़ागांव की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए द्बाबा एकादश ने निर्धारित 14 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया जवाब में चितबड़ागांव की टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 ओवर में 9 विकेट पर 200 रन बनाए। मात्र तीन रन से लक्ष्य से











