A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

*क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व खेल आयोजनों में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान*

*क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व खेल आयोजनों में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान*

*क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व खेल आयोजनों में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान*

IMG 20260311 WA0224

तिलक राम पटेल संपादक महासमुन्द वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल

बसना विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान लगातार क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होकर लोगों के सुख-दुख में सहभागी बन रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने ग्राम ठाकुरपाली निवासी श्री श्यामाचरण साहू की पूज्यनीय माता स्वर्गीय श्रीमती सुमति साहू के क्रियाकर्म कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इसके पश्चात श्री प्रधान ताला निवासी शिव कुमार राजहंस के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने नव दंपती को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखमय एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं परिजन उपस्थित रहे।
वहीं ग्राम उड़ेला में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ में शामिल होकर उन्होंने कथा श्रवण किया तथा सुप्रसिद्ध कथा वाचक परम पूज्य गुरुदेव श्री युवराज पांडे जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं, जिससे समाज में भाईचारा और संस्कारों की भावना मजबूत होती है।
इसके अलावा ग्राम पंडरीपानी में जय ठाकुर देव क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में भी शामिल होने का सौभाग्य उन्हें प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। खेल से अनुशासन, परिश्रम और टीम भावना का विकास होता है, जिससे युवा अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!