Varanasi News: राजातालाब में भैरवनाथ मंदिर से चांदी की आंख चोरी, पुलिस CCTV खंगालने में जुटी
Varanasi News: राजातालाब में भैरवनाथ मंदिर से चांदी की आंख चोरी, पुलिस CCTV खंगालने में जुटी
चन्दौली वाराणसी राजातालाब थाना क्षेत्र के भैरव तालाब स्थित पंचकोसी मार्ग पर बने प्राचीन भैरवनाथ मंदिर में गुरुवार सुबह चोरी की वारदात सामने आई। अज्ञात चोर मंदिर परिसर में घुसकर भगवान भैरवनाथ की मूर्ति से चांदी की आंख निकाल ले गए। घटना की जानकारी होते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण व छात्र मौके पर जुट गए।
मंदिर के पुजारी लक्ष्मी शंकर उपाध्याय ने बताया कि वह रोज की तरह सुबह पूजा के लिए मंदिर पहुंचे थे, तभी उन्होंने देखा कि बाबा भैरवनाथ की मूर्ति की चांदी की आंख गायब है। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए और घटना को लेकर नाराजगी जताई।ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले मंदिर की घंटियां भी चोरी हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी मामले का खुलासा नहीं हो पाया है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।
सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी राजातालाब थाने को दी गई। मंदिर का ताला खोलने का जिम्मा संभालने वाले डूल्लन राजभर ने बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह करीब चार बजे मंदिर का ताला खोलते हैं। उस समय उन्होंने मूर्ति की आंखों पर विशेष ध्यान नहीं दिया। बाद में पुजारी के पहुंचने पर चोरी का पता चला।सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी राजातालाब थाने को दी गई। मंदिर का ताला खोलने का जिम्मा संभालने वाले डूल्लन राजभर ने बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह करीब चार बजे मंदिर का ताला खोलते हैं। उस समय उन्होंने मूर्ति की आंखों पर विशेष ध्यान नहीं दिया। बाद में पुजारी के पहुंचने पर चोरी का पता चला।
थाना प्रभारी राजातालाब ने बताया कि भैरवनाथ मंदिर से चांदी की आंख चोरी होने की सूचना मिली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की
Varanasi News: राजातालाब में भैरवनाथ मंदिर से चांदी की आंख चोरी, पुलिस CCTV खंगालने में जुटी
होली त्योहार के अवसर पर छग से बिहार के लिए स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय किया गया है
12/02/2026
विद्यालयों में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जन जागरूकता अभियान का आयोजन।
12/02/2026
वन परिक्षेत्र टाण्डा में मादा तेंदुए की मृत्यु पर त्वरित कार्रवाई।
12/02/2026
जब जगदंबिका पाल जी भारी पड़ गए राहुल गांधी पर
12/02/2026
पुलिस महानिदेशक उ०प्र० से पुलिस मुख्यालय में भ्रमण पर आए 12 प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों द्वारा मुलाकात की गई पु
12/02/2026
संभाग आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े सरदार सरोवर परियोजना के डूब प्रभावितों हेतु खुजावा में आयोजित दस्तावेज सत्यापन शिविर में पहुंचे एवं धार की प्रमुख खबरें देखें
12/02/2026
वार्ड संख्या 7 से मोo जसीम अंसारी ने प्रेस वार्ता करते हुए जनता से ब्रीफकेस ’ छाप पर मतदान करने की
12/02/2026
जनपद में नशामुक्ति के लिये शपथ*
12/02/2026
समर्पण दिवस पर कोरबा में गूंजा एकात्म मानववाद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को भाजपा का भावपूर्ण नमन
12/02/2026
देहरादून के बाद हल्द्वानी में डबल मर्डर से दहला उत्तराखंड: नवीन मंडी परिसर में युवक-युवती के पत्थरों से कुचले शव बरामद, राजधानी के बाद कुमाऊं में भी कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!