A2Z सभी खबर सभी जिले की

संभागस्तरीय विशाल  आरोग्य मेले का शुभारंभ’ ’कैबिनेट मंत्री कुमावत ने किया फीता काटकर शुभारंभ’

संभागस्तरीय विशाल  आरोग्य मेले का शुभारंभ’
’कैबिनेट मंत्री कुमावत ने किया फीता काटकर शुभारंभ’
’आमजन के स्वास्थ्य के लिये लाभकारी ऐसे मेले – मंत्री कुमावत’

पाली, 12 मार्च। कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने आज गुरूवार को पाली जिले के रामलीला मैदान में आयोजित संभागीय स्तरीय आयुर्वेद मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री कुमावत ने कहा कि आरोग्य व स्वास्थ्य का हमारे जीवन में बेहद् महत्वपूर्ण स्थान है। शरीर स्वस्थ होता है तो व्यक्ति सब कुछ प्राप्त कर सकता है इसे ध्यान रखते हुये आमजन के लिये आरोग्य मेले का आयोजन किया गया है। केन्द्र व राज्य सरकार भी आमजन के स्वास्थ्य हितो को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए मिला आम जन के लिए उपयोगी हुआ क्योंकि पूर्व में सुमेरपुर में भी इस विभाग के द्वारा जो मेला लगाया गया था उसका आम जनता को बहुत लाभ मिला और विशेष कर बच्चों का भी सफल इलाज किया गया जो आयुष विभाग धन्यवाद का पात्र है आज के समय में आयुर्वेद इलाज बहुत ही उपयोगी है एलोपैथी से जल्दी ठीक हो सकते हैं परंतु साइड इफेक्ट ज्यादा है किंतु आयुर्वेद का इलाज धीरे है पर बीमारियों का जड़ों से नष्ट कर देता है हमारे ऋषि मुनियों के द्वारा उनके उपयोग किया जाता है क्योंकि आयुर्वेदिक विभाग में गुणवत्ता और फायदे ज्यादा है।
आयोजित मेले में आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी, योग एवँ प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा लाभा.न्वित किया जायेगा। शुभारंभ के पश्चात मंत्री कुमावत, आईएएस बिरजू गोपाल सुनील भंडारी, आयुक्त नगर निगम नवीन भारद्वाज, उपखंड अधिकारी विमलेंद्र सिंह राणावत द्वारा आरोग्य मेले में लगी समस्त व्यवस्थाओं एवँ आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी के विभिन्न काउंटरों का अवलोकन किया गया। समारोह को सुनील भंडारी एव पुख राज पटेल ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में संभाग नोडल अधिकारी अर्जुनसिंह, सयुक्त निदेशक बजरंग लाल शर्मा, उप.निदेशक जालोर डॉ भवानी सिंह, उपनिदेशक ब्यावर सीपी सिंह, पुखराज पटेल, देवीलाल मेघवाल, डॉ शिव कुमार शर्मा अन्य सभी आमजन मौजूद रहे।
इसी प्रकार मेले में 13 से 14 मार्च 2026 दो दिन शाम 7 बजे भव्य संस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमे राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कलाकार भाग लेंगे। सांस्कृतिक आयोजन में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के सौजन्य से किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!